राशिफल : आज का राशिफल

सोमवार 23 मार्च 2026

आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – धनागमन होगा। सरकारी तंत्र से रुपये पैसे मिल सकते हैं। पिता से मिल सकते हैं। बस जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम अभी भी चल रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम है। यहाँ कन्फ्यूज़ होने की आवश्यकता नहीं है, जो लोग प्रेम में हैं और संतान वाले नहीं हैं, उनको केवल प्रेम से मतलब है। और जो लोग संतान वाले हैं और प्रेम में नहीं हैं, तो वो पत्नी को कंसीडर कर सकते हैं। तो यह थोड़ा सा मध्यम चल रहा है। आर्थिक मामलों के लिए यह अच्छा समय है, लेकिन बाकी मामलों के लिए थोड़ा मध्यम समय कहा जाएगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
  2. वृषभ – सौम्यता बरकरार रहेगी। लेकिन एक तेज़ तर्रार व्यक्ति के रूप में भी जाने जाएंगे आप। आपका कद बढ़ेगा। ज़रूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम संतान सुधर गया, व्यापार अच्छा चल रहा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  3. मिथुन – मन संशय में रहेगा। खर्च की अधिकता होगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  4. कर्क – आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। सरकारी यात्रा संभव है या पिता की तरफ से यात्रा या बड़े बुजुर्गों की तरफ से यात्रा संभव है। प्रेम संतान की स्थिति अभी थोड़ी मध्यम बनी हुई है, व्यापार आपका अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  5. सिंह – कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। सरकारी तंत्र का लाभ होगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  6. कन्या – भाग्य साथ देगा, रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो चुका है। प्रेम संतान ऑलरेडी सही चल रहा है, व्यापार भी अच्छा है, यात्रा का योग बनेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
  7. तुला – बचकर पार करें, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, वाहन धीरे चलाएं। हालांकि बचाव पक्ष आपका मजबूत है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  8. वृश्चिक – खुशमिजाज बने रहेंगे। आनंददायक जीवन गुजरेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा। खुशनुमा दिन। काली जी को प्रणाम करना अच्छा होगा।
  9. धनु – स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान भी मध्यम है, लेकिन व्यापार अच्छा चलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। रिसर्च स्कॉलर्स के लिए बड़ा सही समय है, रिसर्च करने का यह बहुत अच्छा समय है। लेकिन डिस्टरबेंस बने रहेंगे, अपोजिटर एक्टिव रहेंगे। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  10. मकर – विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय। प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान हो सकता है। लेखकों, कवियों के लिए भी अच्छा समय है। प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ अच्छा है, लेकिन इमोशनल होकर कोई डिसीजन मत लीजिएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  11. कुंभ – भूमि, भवन, वाहन के प्रबल योग बनेंगे खरीदारी के। थोड़ा गृह-कलह संभव है और आप आंतरिक बेचैनी से जो जूझ रहे हैं, वह अभी बनी रहेगी। प्रेम-संतान में सुधार हो चुका है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
  12. मीन – पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम-संतान में सुधार हो चुका है, व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें, शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *