उत्तराखंड में बढ़ती ठंड के मद्देनजर मुख्यमंत्री धामी के निर्देश

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 07 दिसंबर 2024

राज्य में बढ़ती ठंड और बारिश के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों में रैनबसेरों में पर्याप्त सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं और जरूरतमंद लोगों को कंबल, रजाई आदि वितरित किए जाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम विभाग की ओर से राज्य में बारिश और ठंड की चेतावनी को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को तहसील स्तर पर ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार रैन बसेरे शुरू करने के साथ ही रैनबसेरा में आवासहीन लोगों को शिफ्ट किया जाए, खासकर बच्चों, महिलाओं और बीमार लोगों को तत्काल रैनबसेरा की सुविधा दी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कंबल, रजाई भी वितरित किए जाएं, इसके अलावा प्रमुख स्थानों पर अलाव का भी इंतजाम किया जाएं। अधिक उंचाई वाले क्षेत्राें में बर्फवारी के कारण निचले इलाकाें में भी तापमान में गिरावट आने की संभावना काे देखते हुए जिला प्रशासन अपने स्तर से सावधानी बरतते हुए, जरूरतमंद लोगों को हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *