मानसून से पहले खतरनाक नालों-रपट को चिन्हित कर बैरिकेड लगाने के निर्देश

उत्तराखंड(नैनीताल),बुधवार 12 जून 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मानसून की तैयारियों के संबंध में प्रदेश के आयुक्तों और जिलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक की और 15 जून से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिये।

इस दौरान नैनीताल स्थित शिविर कार्यालय से कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने वीडियो कांफ्रेंस में शामिल होकर बताया कि पिछले वर्षों में भारी बारिश के दौरान ढैला, सूर्यानाला, शेरनाला आदि नालों में कई बार लोगों के बहने की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने ऐसे रपट व नालों को चिन्हित करने की बात कही। इस पर मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों, पुलिस प्रशासन और संबंधित विभागों को संवेदनशील इलाकों, आपदा प्रभावित जगहों, रपटों को चिन्हित करने और पुलिस फोर्स तैनात करने के साथ सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेड आदि लगवाने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *