सोमवार, 11 मार्च 2024
आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
- मेष – निराशा की स्थिति, कार्य-व्यापार में असफलता, शत्रु हानि पहुँचाने की कोशिश में, क्रोध की अधिकता, विचारों में उग्रता, आपसी सम्बन्धों में कटुता, सुख का अभाव।
- वृषभ – योजना का शुभारम्भ, पारस्परिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, प्रतियोगिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि, मनोबल में वृद्धि, सुख-शान्ति का अनुभव, व्यापार में परिवर्तन।
- मिथुन – आर्थिक उन्नति, वरिष्ठजनों से सम्पर्क, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति का प्रयास, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि, सुसमाचार की प्राप्ति, मंगल आयोजन सम्पादित।
- कर्क –शुभ भावनाओं का उदय, यशमान में वृद्धि, व्यापारिक वातावरण मनो-नुकूल, किसी उत्सव में सम्मिलित होने का सुअवसर, बौद्धिक क्षमता का विकास।
- सिंह-पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति में बाधा, कार्यों में असफलता, साझेदारी के व्यापार में हानि, सुख सुविधा का अभाव, व्यय की अधिकता, हानि संभव।
- कन्या –अधूरे या नव कार्य प्रगति पर, मांगलिक आयोजन सम्पादित, मित्रों-परिजनों से सहयोग, दूसरों के आश्वासनों से मानसिक राहत, भाग्योन्नति के नवीन आयाम।
- तुला –व्यावसायिक वातावरण मनोनुकूल, बुद्धि-चातुर्य से कुछेक मसला सुलझने की ओर, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, निजी इच्छा की पूर्ति, संभावित यात्रा सुखद ।
- वृश्चिक –स्वास्थ्य सुधार पर, किसी के माध्यम से बकाए धन की प्राप्ति, आत्मीयजनों से अनु-कूलता, सुख-सुविधा के निमित्त व्यय, आपसी सलाह से कामयाबी, धर्म में आस्था।
- धनु – आर्थिक पक्ष में असंतोष, गुप्त चिन्ताओं से स्वास्थ्य प्रभावी, अशांति का वातावरण, परिवार में आपसी मतभेद, पठन-पाठन में अरुचि, वाहन से दुर्घटना की आशंका ।
- मकर – योजना साकार होने की ओर, राजनैतिक गतिविधियों की ओर रुझान, कठिनाइयों का निवारण, राजकीय पक्ष से लाभान्वित, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति।
- कुम्भ – आकस्मिक लाभ का सुयोग, नव समाचार की प्राप्ति, वैवाहिक अड्चनें समाप्त, शत्रु परास्त, प्रियजनों-मित्रों से कुछेक समस्याएँ हल, बौद्धिक समता का विकास।
- मीन – ग्रहयोग बेहतर, शारीरिक-मानसिक कष्ट में कमी, परोपकार की भावना जागृत, स्वयं का निर्णय हितकर, पारस्परिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, वाद -विवाद का समापन।