लोकसभा चुनाव : जीत के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदरी तय, भाजपा के पदाधिकारी पन्ना प्रमुख नामित

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 05 अप्रैल 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक के लिए पूरी ताकत लगा रही है। पार्टी ने उत्तराखंड में ‘बूथ जीता चुनाव जीता’ के मूल मंत्र पर अपने पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। इस काम के लिए पूरी सक्रियता के साथ पार्टी संगठन हर दिन इसकी मॉनिटरिंग कर रहा है।

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी पांचों सीटों को बड़े अंतर यानी पांच लाख से अधिक मतों से जीतने का लक्ष्य रखा है। भाजपा सांगठनिक तौर पर एक मजबूत संगठन है। लोकसभा चुनाव में भाजपा कांग्रेस से पहले अपने चुनाव प्रचार को शुरू कर कांग्रेस पर बढ़त बनाई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद कर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर चुके हैं।

इस संबंध में शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राज्य के सभी 11,729 बूथों पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति कर दी गई है। अब प्रांत से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारी को पन्ना प्रमुख बनाया गया है। मैं खुद पन्ना प्रमुख हूं। यह पदाधिकारी जिस बूथ पर वोटर होंगे और मतदाता सूची के जिस पन्ने पर उनका नाम होगा, उन सभी वोटरों की जिम्मेदारी पन्ना प्रमुख की होगी। बूथ पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करने के साथ ही उनके सहयोग के लिए टोलियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी चुनाव में बूथ जीता चुनाव जीता का मूल मंत्र के साथ रणनीतिक रूप से काम कर रही है। इसी के तहत पार्टी अपनी बूथ इकाइयों को सशक्त करने पर पूरा ध्यान केंद्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *