महेंद्र भटृ ने मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने पर दी बधाई

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 08 जून 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने पर भाजपा के प्रदेशवासियों की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने का देशवासियों का बेहतर निर्णय रहा और निश्चित रूप से उनका निर्णय पूर्ण की भांति फलीभूत होने जा रहा है। नरेन्द्र मोदी ने 10 वर्ष के कार्यकाल मे भारत की छवि को विश्व पटल मजबूती से हर क्षेत्र में उभारा और अमिट छाप छोड़ी। वहीं, जन कल्याण की योजनाओं को अंत्योदय तक पहुंचाया।

इस अवधि मे राष्ट्रहित में अनेक निर्णय लिए गए और युवा, बुजुर्ग तथा महिलाओं के हक में कई योजनाएं संचालित की गयी। उन्होंने कहा कि एक मजबूत आर्थिक शक्ति के उदय का मार्ग तीसरे कार्यकाल में प्रशस्त होगा तो वहीं उत्तराखंड भी देश के श्रेष्ठ राज्यों में सुमार होगा। प्रधानमंत्री मोदी के राज्य के प्रति विशेष लगाव के चलते उतराखंड को इसका लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *