मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 29 अगस्त 2024

कृषि व कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुनः केंद्रीय मंत्री का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड की परंपरागत मण्डुवा फसल के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अन्य मिलेट फसले यथा-कौणी, चीना, कोदो, कुटकी को भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत अन्तःग्रहण के लिए तीन वर्ष तक अनुमति प्रदान करने के लिए केंद्रीय मंत्री का प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री को चार धाम यात्रा का आमंत्रण भी दिया। इस दौरान कई समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जारी एक बयान में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि निश्चित ही इस प्रयास से उत्पाद बढ़ेगा और उत्पादन बढ़ने से किसान मजबूत होने के साथ ही कृषकों की आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा भी भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *