उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 23 अगस्त 2024
भारत भ्रमण पर आईं नेपाल की विदेश मंत्री आरजु राणा देउवा और हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की गुरुवार को नई दिल्ली में भेंट हुई। भारत पधारीं आरजु राणा देउवा का सांसद त्रिवेंद्र ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल न केवल पड़ोसी देश है बल्कि धार्मिक, सांस्कृतिक, भाषायी एवं ऐतिहासिक दृष्टि से भी एक-दूसरे के बेहद करीब हैं।