ऋषिकेश में तिरंगा यात्रा में सांसद त्रिवेंद्र रावत बाेेले- जन-जन को राष्ट्रवाद से जोड़ेगा हर घर तिरंगा अभियान

उत्तराखंड(ऋषिकेश),बुधवार 14 अगस्त 2024

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत ऋषिकेश में मंगलवार काे भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा नगर निगम परिसर से शुरू हाेकर त्रिवेणी घाट गांधी स्तंभ पर जाकर समाप्त हुई।

हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान जन-जन को राष्ट्रवाद से जोड़ने का अभियान है। देशवासियों के मन में देश प्रेम की भावना जागृत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को 15 अगस्त तक हर घर में एक-एक झंडा पहुंचाना है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा वीर सेनानियों को समर्पित है, जो देश सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं l यह अभियान प्रत्येक व्यक्ति के अंदर देश भक्ति की भावना, जोश एवं उत्साह को बढ़ाने का काम करेगा। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *