लैंड जेहादियों से नौ हजार एकड़ से अधिक भूमि खाली कराई गई : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड(हरिद्वार),शनिवार 18 अक्टूबर 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद हरिद्वार के रुड़की में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि लैंड जेहाद विरोध का मतलब किसी भी वर्ग,समुदाय विशेष को लक्ष्य करने जैसा कुछ भी नहीं है। शासन,प्रशासन ने कानूनी प्रक्रियाओं को अपनाते हुए लैंड जेहादियों से 9 हजार एकड़ से अधिक भूमि खाली कराई है।

आज मुख्यमंत्री ने रुड़की में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में यह बातें कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में आई आपदाओं,लैंड जिहाद,आपरेशन कालनेमि, रोजगार और राजनीतिक स्थिरता पर खुलकर बातें की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बहुत शांत प्रदेश है और सभी लोग मिल जुलकर रहते हैं। लेकिन राज्य में हरी चादर ओढ़ाकर लगातार सरकारी भूमि पर कब्जा किया जा रहा था।

उन्होंने ऑपरेशन कालनेमि पर कहा कि हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान 4.50 करोड़ श्रद्धालु आएं थे। देवभूमि में दैवीय आपदा के बावजूद भी देश दुनिया के सनातनी आते हैं। ऐसे में कुछ छद्म वेशधारी धर्म मार्ग अवरुद्ध कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि चलाया जा रहा है। लैंड जेहादियों से 9 हजार एकड़ से अधिक भूमि खाली कराई गई है।
आपदाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा का राज्य के साथ चोली दामन का साथ हो गया है। दैवीय आपदाओं को रोका नहीं जा सकता लेकिन रिस्पॉन्स टाइम कम करके और प्रभावी कार्यवाही कर के आपदाओं से होने वाले नुकसान को न्यून कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस,आर्मी आदि के जवानों ने जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाने एवं राहत पहुंचाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि आपदा का राज्य के साथ चोली दामन का साथ हो गया है। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदाओं को रोका नहीं जा सकता लेकिन रिस्पॉन्स टाइम कम करके व प्रभावी कार्यवाही कर के आपदाओं से होने वाले नुकसान को न्यून कर सकते हैं।

विपक्ष के मुद्दों के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन है और विपक्ष को जनता का समर्थन नहीं है। इसीलिए विपक्ष चर्चाओं से भागता है। राजनीतिक परिवर्तन के बारे में उन्होंने कहा कि उनके पूरे कार्यकाल के दौरान परिवर्तन से संबंधित हाफ सेंचुरी से अधिक बार अफवाहें उड़ चुकी हैं। इसके बावजूद राज्य के राजनीतिक गलियारे में स्थिरता सुनिश्चित हुई है।

उत्तराखंड में रोजगार और नियुक्तियों को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य गठन से अब तक सर्वाधिक व निर्विवाद भर्तियां उनके कार्यकाल में हुई हैं। अब तक कुल 40 हजार भारतीयों में से 26 हज़ार से अधिक भर्तियां उनके कार्यकाल में हुई है। भर्तियों को पारदर्शिता से संपन्न कराने का संकल्प लिया गया है। विगत दिनों ग्रेेेड सी नियुक्तियो पर हुए घटनाक्रम पर उन्होंने कहा कि धरना स्थल पर युवाओं के बीच पहुंचकर उनसे वार्ता की। जिसपर कहा गया कि धामी युवाओं के सामने झुक गया है। उन्होंने कहा धामी प्रदेश के युवाओं के हितों के लिए झुकने के लिए ही नहीं, सर कटाने के लिए भी तैयार है।

उन्होंने लोकल फॉर वोकल,स्वदेशी अपनाने,हरिद्वार और ऋषिकेश कॉरिडोर के प्रस्तावित कार्यों सहित विभिन्न विषयों पर बेबाक तरीके से अपनी बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *