प्रधानमंत्री ने महात्मा ज्योतिबा फुले को जयंती पर नमन किया

नई दिल्ली,गुरुवार 11 मार्च 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर नमन किया। मोदी ने सामाजिक न्याय एवं दलितों को सशक्त बनाने में उनके महान योगदान को भी याद किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, आज हम महान महात्मा फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हैं। एक दूरदर्शी समाज सुधारक जिन्होंने अन्याय से लड़ने और समानता को बढ़ावा देने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया, उनके विचार लाखों लोगों को शक्ति देते हैं। शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके अथक प्रयासों ने समाज पर एक अमिट छाप छोड़ी है। आज गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के उनके सपने को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *