नारी शक्ति का सम्मान हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा : राज्यपाल

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 11 अक्टूबर 2024

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) गुरमीत सिंह ने शुक्रवार को राजभवन में सपरिवार शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर विधि-विधान से देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

राज्यपाल ने कहा कि नवरात्रि का यह पर्व समाज की परंपराओं और मूल्यों का प्रतीक है। देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन हमें याद दिलाता है कि नारी शक्ति का सम्मान हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। राज्यपाल ने समाज में नारी शक्ति के सम्मान को और मजबूत करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *