ऋतु खंडूरी ने जन समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 08 अगस्त 2024

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी भूषण ने शासकीय आवास यमुना कालोनी में बुधवार काे जन समस्याओं को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी ने नगर निगम कोटद्वार को व्यवस्थित करने के लिए शहर से जुड़े अनेक जनहित के मुद्दों जैसे कोटद्वार के कूड़ा निस्तारण, ट्रेचिंग ग्राउंड, नगर निगम के संचालित गौशाला की व्यवस्था, ट्रांसपोर्ट नगर में मोटर नगर के गड्ढे आदि पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्हाेंने फुटपाथ निर्माण, पार्क निर्माण व सौंदर्यीकरण के साथ ही 256 बीघा भूमी पर बांउड्री निर्माण व नयी गौशाला खोलने के लिए भी अधिकारियों काे निर्देशित किया। उन्हाेंने पंचायत भवनों में लाइब्रेरी व महिला समूह को ट्रेनिंग प्रोग्राम के अतिरिक्त शहर के सभी क्षेत्रों में सोलर व स्ट्रीट लाइट की विस्तृत कार्ययोजना बनाने के लिए का निर्देश दिया। बैठक में सचिव शहरी विकास नितेश झा, निदेशक शहरी विकास नितिन भदौरिया रवि पाण्डे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *