सर्वोदय मण्डल द्वारा सोनम बागचूक की गिरफ्तारी पर रोष

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 01 अक्टूबर 2024

सर्वोदय मण्डल,देहरादून द्वारा जय प्रकाश नारायण , महात्मा गांधी और लालबहुर शास्त्री की जयंती के कार्यक्रमों के लिए बैठक का आयोजन किया था उसी बीच समाचार आया कि लेह लद्दाख से सैंकड़ों किलोमीटर की शांति पूर्ण पद यात्रा कर रहे सोनम बंगचूक को उनके 100 से अधिक पदयात्रियों के साथ दिल्ली सीमा पर रोकने पर अपना रोष जताया। इस संबंध मे राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा जायेगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष यश वीर आर्य ने बताया कि कल बुधवार 2 अक्टूबर को 10 बजे गांधी पार्क मे महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन कार्यक्रम और 11 अक्टूबर 2024 को दून लाइब्रेरी मे शाम 4.30 बजे लोकनायक जय प्रकाश नारायण जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा ।आज की बैठक मे,प्रेम लता मौर्य,हरबीर सिंह कुशवाहा,नवीन मित्तल,राम चंद्र यादव, डॉ इंदु शुक्ला,नीरू शर्मा,डॉरश्मि पैन्यूली,अशोक नारंग,डॉक विजय शंकर शुक्ला उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *