कार में मिली महिला पुरुष की लाश मिलने से सनसनी

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 26 अगस्त 2024

थाना राजपुर क्षेत्र में एक कार से महिला व पुरुष की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोमवार सुबह थाना राजपुर को कंट्रोल रूम से सूचना मिली सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर एक मारुति वैन खड़ी है, जिसमें एक महिला व एक पुरुष अचेत अवस्था में पड़े हैं। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष राजपुर मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस को कार में राजेश साहू उम्र करीब 50 वर्ष व महेश्वरी उम्र करीब 45 वर्ष अचेत अवस्था में सामान्य रूप से बैठे मिले। वाहन मृतक राजेश साहू का था।

राजेश साहू व महेश्वरी देवी दोनों कांठ बांग्ला थाना राजपुर क्षेत्र के रहने वाले थे। राजेश साहू ड्राइवर का काम करता है तथा महेश्वरी देवी विधवा है पुलिस को घटनास्थल की जांच में कोई संदिग्ध स्थिति नहीं मिली। दोनों अचेत अवस्था में सामान्य रूप से गाड़ी में बैठे पाए गए। दोनों के परिजनों द्वारा भी अब तक घटना के संबंध में कोई शंका जाहिर नहीं कि गई है।

प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई की दोनों द्वारा अत्यधिक शराब का सेवन किया जाता था व घटना के समय गाड़ी का इग्निशन ऑन था व संभवत: रात्रि में गाड़ी का लगातार एसी ऑन रहने के कारण गैस, तापमान के प्रभाव के कारण घटना घटित हुई हो। कार का फॉरेंसिक टीम द्वारा भी निरीक्षण किया गया। टीम को मौके से कोई भी संदिग्ध वस्तु, साक्ष्य नहीं मिले। शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारण की वास्तविक जानकारी प्राप्त हो पाएगी। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आस पास लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए सभी संभावित पहलुओं पर विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *