राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर जताया आभार

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 19 अगस्त 2024

राज्य आंदोलनकारियों ने सोमवार को खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर राज्य आंदोलनकारी और उनके आश्रितों को राज्य सरकार की ओर से 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के लिए आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार जनहित में लिए गए हर संकल्प को पूर्ण करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी दिशा में राज्य आंदोलनकारियों से किए गए अपने वादे को हमने पूरा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *