उत्तराखंड(हरिद्वार),बुधवार 11 मार्च 2026
पतंजलि अनुसंधान संस्थान में अत्याधुनिक ज़ेब्राफ़िश और ड्रोसोफिला अनुसंधान प्रयोगशाला का उद्घाटन पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण द्वारा किया गया।
यह ज़ेब्राफ़िश और ड्रोसोफिला प्रयोगशाला औषधीय पौधों और आयुर्वेदिक औषधियों के वैज्ञानिक मूल्यांकन को नई दिशा प्रदान करेगी। मनुष्यों से आनुवंशिक समानता के कारण ज़ेब्राफ़िश और ड्रोसोफिला जैवचिकित्सा अनुसंधान में शक्तिशाली मॉडल जीव के रूप में उभरी हैं।
इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि ज़ेब्राफ़िश और ड्रोसोफिला जैसी उन्नत मॉडल प्रणाली हमारे वैज्ञानिकों को यह अवसर प्रदान करेगी कि वे औषधीय पौधों और आयुर्वेदिक उत्पादों के प्रभावों को सूक्ष्म स्तर पर समझ सकें और उन्हें वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ प्रस्तुत कर सकें।