पारंपरिक मेले हमें हमारी संस्कृति के साथ अपनी जड़ों से जोड़ते हैं : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 09 सितंबर 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पारंपरिक मेले हमें हमारी संस्कृति के साथ अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं। हमारी सरकार प्रदेश के पौराणिक मेलों का संरक्षण करते हुए नए आयामों को जोड़कर भव्यता प्रदान कर रही है।

रविवार को वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में आयोजित मां नन्दा-सुनन्दा महोत्सव-2024 के शुभारम्भ अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बातें कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को नन्दा महोत्सव की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मां नन्दा-सुनन्दा सभी श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों की मनोकामनाओं को पूर्ण करें व सदैव कृपा बनाये रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केदारनाथ की भूमि से कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा, जिस पर राज्य सरकार निरन्तर कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *