सुधांशु त्रिवेदी सहित पांच नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों ने शपथ ली

नई दिल्ली,गुरुवार 18 अप्रैल 2024

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को राज्यसभा के पांच नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।

शपथ संसद भवन में दिलाई गई, जहां राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और महासचिव पीके मोदी भी उपस्थित थे।

शपथ ग्रहण करने वालों में भीम सिंह, परमार जसवन्तसिंह सलामसिंह, संगीता, नवीन जैन और डॉ. सुधांशु त्रिवेदी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *