बुधवार 25 नवंबर 2026
आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
- मेष राशि – स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर है। धन की स्थिति पहले से बेहतर है। निवेश के लिए बड़ा उपयुक्त समय है। प्रेम संतान का थोड़ा मध्यम स्थिति बना हुआ है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। दोस्तों मित्रों की संख्या बढ़ रही है। आपके परिचय का विस्तार हो रहा है, कौटुंबिक सुख का आनंद ले रहे हैं। शुभ स्थिति है। काली जी को प्रणाम करना और शुभ होगा।
- वृषभ राशि – शुभता के प्रतीक बने हुए हैं समाज में आपका कद बढ़ रहा है। समाज में सराहे जा रहे हैं आपकी वाहवाही हो रही है। स्वास्थ्य आपका पहले से बेहतर है, प्रेम संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम के हिसाब से और आगे जा रही है। व्यापार आपका बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
- मिथुन राशि – थोड़ा स्वास्थ्य मध्यम दिख रहा है। कोई परेशानी नहीं है चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है, खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। थोड़ी सी दुर्बलता का बोध होगा आपका प्रेम संतान का साथ अच्छा है।
- कर्क राशि – आय की स्थिति मजबूत होगी यात्रा का योग बनेगा प्रेम संतान का साथ होगा व्यापार भी आपका अच्छा रहेगा लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
- सिंह राशि – कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलता रहेगा, पिता का साथ बना रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
- कन्या राशि – भाग्यवश काम बनेंगे, यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम-संतान भी अच्छा, व्यापार भी अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
- तुला राशि – चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
- वृश्चिक राशि – जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, शादी-विवाह तय हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
- धनु राशि – शत्रुओं की स्थिति थोड़ी सी एक्टिव रहेगी और आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन आपका कोई कुछ कर नहीं पाएगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
- मकर राशि – लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय है, विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावुकता में आकर मत लीजिएगा, नुकसान हो जाएगा। प्रेम, संतान, व्यापार आपका अच्छा चलेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
- कुंभ राशि – भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बन रहा है। थोड़ा गृह कलह का भी संकेत है। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा रहेगा आपका। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
- मीन राशि – स्वास्थ्य पर निरंतरता के साथ ध्यान रखिएगा, स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है अभी भी। प्रेम, संतान अच्छा है, व्यापारिक स्थिति आपकी पहले से अच्छी है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।