राशिफल : आज का राशिफल – Shivam Mail

राशिफल : आज का राशिफल

शनिवार 28 नवंबर 2026

आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष राशि – घरेलू सुख बढ़-चढ़कर भोग करेंगे और विलासिता संबंधित वस्तुओं में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, थोड़ा गृह कलह के संकेत हो सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर होगी, साथ ही व्यापारिक स्थिति भी काफी अच्छी रहेगी। शिव जी का जलाभिषेक करना अत्यंत शुभकारी होगा।
  2. वृषभ राशि – पराक्रमी बने रहेंगे। नए व्यापार या व्यापारिक विस्तार के लिए यह शुभ समय होगा। आपने जो भी सोचा, समझा और डिजाइन किया है, उसे कार्य रूप दें और इम्प्लीमेंट करें, यह शुभ रहेगा। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी और प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। कुल मिलाकर प्रोफेशनल लाइफ बड़ी अच्छी रहेगी और चावल, दही, चीनी इत्यादि सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ होगा।
  3. मिथुन राशि – धनार्जन करेंगे और लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों, यारों और कुटुंबों की संख्या बढ़ेगी। प्रेम-संतान का साथ बना रहेगा और व्यापार भी अच्छा (शाश्वत) रहेगा, लेकिन निवेश थोड़ा सोच-समझकर करिएगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
  4. कर्क राशि – शुभता और आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। थोड़ा मानसिक चंचलता पर ध्यान रखिएगा क्योंकि इन दिनों आप मुख रोगों के शिकार हो सकते हैं। आपके द्वितीय भाव में मंगल, गुरु और केतु हैं, इसलिए थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। बाकी व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी, समाज में सराहे जाएंगे और आपका कद बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  5. सिंह राशि – खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, स्वास्थ्य बेहतर है लेकिन सिर दर्द नेत्र पीड़ा संभव है, प्रेम संतान का साथ बना हुआ है, व्यापार भी अच्छा है, पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  6. कन्या राशि – आय के नवीन मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे, यात्रा का योग बनेगा, स्वास्थ्य बहुत बेहतर, प्रेम संतान, व्यापार बहुत अच्छा, धन की स्थिति आपकी सुदृढ़ होती जा रही है, हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  7. तुला राशि – कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा, व्यापारिक सफलता मिलेगी, थोड़ा झगड़ा-झंझट का भी रहेगा बाकी प्रेम संतान व्यापार अच्छा है, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  8. वृश्चिक राशि – भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा, और प्रेम संतान में सुधार हो जाएगा, व्यापारिक स्थिति भी अच्छी है, भाग्यवश काम बनेंगे एक अच्छी स्थिति दिख रही है, सूर्य को जल देना शुभ होगा।
  9. धनु राशि – थोड़ा सा बचकर पार करें, चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थिति प्रतिकूल है। स्वास्थ्य पे ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर, व्यापार भी अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
  10. मकर राशि – जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। आनंद में जीवन गुजारेंगे, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  11. कुंभ राशि – शत्रु थोड़े एक्टिव रहेंगे। कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे लेकिन डिस्टर्ब जरूर करेंगे। छोटी-मोटी व्याधियाँ भी थोड़ी रहेंगी। प्रेम-संतान का साथ रहेगा, व्यापार अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  12. मीन राशि – विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लेखकों के लिए, कवियों के लिए अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य पे ध्यान दें, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *