टिहरी में राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का आगाज, उद्घाटन मैच में देहरादून ने मेजबान टिहरी को हराया – Shivam Mail

टिहरी में राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का आगाज, उद्घाटन मैच में देहरादून ने मेजबान टिहरी को हराया

उत्तराखंड(नई टिहरी),शुक्रवार 27 नवंबर 2026

जिला मुख्यालय के बौराड़ी स्टेडियम में नगर पालिका टिहरी की ओर से आयोजित त्रिवेणी कौथिग में शुक्रवार को राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी चौंपियनशिप ट्राफी का उद्घाटन किया गया। पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत और उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी, महासचिव चेतन जोशी, अंतरराष्ट्रीय कोच नितिन राठी, पंकज राठी, अंतराष्ट्रीय कबड्डी रेफरी मनोज नेगी ने प्रतिभागिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रतिभाओं को मंच देने के अलावा यह खेल के क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने का भी प्लेटफार्म है। राज्यभर से आए खिलाड़ी टिहरी की संस्कृतिक और आबोहवा से रूबरू हो रहे हैं।

उद्घाटन मैच में देहरादून ने मेजबान टिहरी को 26-23 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं चमोली ने पिथौरागढ़ को 30-14 से हराया। जबकि उधमसिंहनगर ने पौड़ी को 23-15 से हराया। हरिद्वार ने देहरादून को 31-21 से हराया। बताया कि सभी मैच लीग कम नॉकआउट से खेले जा रहे हैं।

इस मौके पर कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह रावत, कमल नयन रतूड़ी, संरक्षक हनुमंत महर, संयोजक सतीश बलूनी, दिनेश सिंह रावत, चक्रधर प्रसाद भद्री, भरत राम बडोनी, राजेंद्र डोभाल, दर्शन गुसाई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *