राज्यपाल ने किया एनसीसी की ‘अवे ऑल बोट्स’ प्रतियोगिता का शुभारंभ

उत्तराखंड(नैनीताल),मंगलवार 11 जून 2024

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने सोमवार को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय नैनीताल द्वारा नैनी झील में आयोजित ‘अवे ऑल बोट्स’ प्रतियोगिता का फ्लैग ऑफ किया और स्वयं एक नौका में सफर कर इस प्रतियोगिता को देखा। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता नाविकों, एनसीसी के कैडेटों और मुख्यालय के कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि एनसीसी द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम से जिस प्रकार अपनी तैयारी, प्रशिक्षण और एक समन्वय का उदाहरण पेश किया गया है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ‘अवे ऑल बोट्स’ राष्ट्रीय सुरक्षा और हमारी समुद्री ताकत के लिए जरूरी है और हमें हर वक्त चुनौती के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित करती है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एनसीसी की बेटियों द्वारा अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया गया वह उनकी असीमित प्रतिभा को दिखाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *