उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 28 जून 2024
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर गुरुवार को महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में आगामी कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 111वीं मन की बात के संबंध में बैठक हुई।
दरअसल, लोकसभा चुनाव के कारण कुछ महीनों के अंतराल के बाद अब मन की बात कार्यक्रम वापस आ गया है। इस माह का कार्यक्रम रविवार 30 जून को प्रसारित होगा। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद नरेन्द्र मोदी का यह पहला मन की बात कार्यक्रम होगा। मोदी 111वीं बार मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे।
समस्त मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री एवं मोर्चा के अध्यक्ष को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा कि मन की बात का कार्यक्रम चार महीने बाद हो रहा है। इसमें सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं मंडल पदाधिकारियों को बढ़-चढ़कर कर भाग लेना है। जैसे पहले प्रदेश में महानगर देहरादून प्रथम स्थान पर रहा है, मंडल प्रथम स्थान पर रहे हैं। इस बार भी महानगर देहरादून को प्रथम स्थान पर लाना सभी का परम कर्तव्य होगा।
बैठक की अध्यक्षता तपोवन मंडल अध्यक्ष संजीव मल्होत्रा एवं संचालन महामंत्री सुरेंद्र राणा ने किया।