उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 30 जून 2024
आज प्रदेश संयोजक मंडल के पदाधिकारी गणों द्वारा श्री प्रमोद मंन्द्रवाल प्रदेश संयोजक को पीआरडी जवानों के वेतन ₹80 प्रतिदिन बढ़ोतरी करवाने में उनके द्वारा किए पत्राचार कर सफल प्रयासों के लिए फूल बुके देकर उनका स्वागत और बधाई शुभकामनाऐ देकर धन्यवाद किया।
प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश संयोजक से कहा कि आप हमेशा संगठन को मजबूत कर पी आर डी के लिए संघर्षरत रहते हैं जिसके लिए हम सभी को एक साथ मिलकर जवानों की मांगों को सफल बनाने में एक जुट होकर अपना हक और अधिकार शासन प्रशासन से लेना है , जिसके लिए प्रमोद मंन्द्रवाल ने भी सभी पदाधिकारी गणों का सहयोग सुझाव के लिए भी धन्यवाद और आभार जताया कहा कि यह मेरी अकेले की लड़ाई नहीं है यह प्रदेश के सभी पदाधिकारी गणों एवं पीआरडी जवानों की मेहनत और प्रयासों का फल है आज तक जो भी सफलता मिली है संगठन के माध्यम से वह सब की मेहनत और प्रयास से मिली है उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह उत्तराखंड के समस्त पीआरडी जवान और संगठन के सभी पदाधिकारी गण अपनी पूर्ण निष्ठा के साथ संकल्प लेकर अपने हक और अधिकार की लड़ाई एक जुट होकर एक छतरी के नीचे आकर लडेगे और सभी की सलाह और मार्गदर्शन भी समय-समय पर लिया जाएगा ।
सभी पदाधिकारीगण माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के आवास पर जाकर उनका भी पुष्प गुच्छ देकर धन्यवाद और आभार जाताया।
प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित प्रदेश सलाहकार रामानंद जी ,प्रदेश संयोजक सचिव संजय सिंह पवार ,जिला अध्यक्ष देहरादून गंभीर सिंह ,संयोजक प्रभारी जनपद हरिद्वार मदनपाल सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सुनील जुयाल ,सक्रिय सदस्य विष्णु कुमार ढोंडियाल ,उपस्थित रहे।