राज्यपाल ने शौर्य स्थल पर वीर बलिदानियों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि – Shivam Mail

राज्यपाल ने शौर्य स्थल पर वीर बलिदानियों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 31 अक्टूबर 2026

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शनिवार को देहरादून के चीड़ बाग स्थित शौर्य स्थल पहुंचकर देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बलिदानियों को नमन करते हुए उनके त्याग, शौर्य और राष्ट्रसेवा को याद किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए भारतीय सैनिकों का अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरभूमि है। प्रदेश में लगभग हर दूसरे घर से कोई न कोई व्यक्ति सशस्त्र बलों में सेवाएं दे रहा है। यहां की मिट्टी में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का भाव रचा-बसा है। हमें अपने वीर सैनिकों, बलिदानियों और उनके परिजनों पर गर्व है।

इस अवसर पर उत्तराखंड सब एरिया के डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर आरएस थापा, कर्नल तरुण कालिया सहित सेना के अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *