झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर उप चुनाव 20 मई को

झारखंड(रांची),शनिवार 16 मार्च 2024

देश में 19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में लोकसभा चुनाव के साथ ही निर्वाचन आयोग ने शनिवार को 26 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों की तारीख भी घोषित कर दी है। इसके तहत लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के दौरान 20 मई को झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर उप चुनाव होगा।

गांडेय विधानसभा क्षेत्र से झामुमो विधायक सरफराज अहमद ने एक जनवरी को झारखंड विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके इस सीट पर चुनाव होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *