प्यार के खातिर चेंज करवाया जेंडर, दिल टूटा तो प्रेमी के साथ कर डाला कांड

कानपुर के श्यामनगर में रविवार को घर में खड़ी एक कार पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वारदात के पीछे प्यार में धोखा था। जो एक युवक ने दूसरे को दिया था। युवक ने प्यार पाने के लिए 80 लाख रुपये में ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट तक करा लिया था। इसपर उसके साथी ने उसे छोड़ दिया था। गुस्से में आए प्रेमी ने कार में आग लगा दी थी। दोनों आरोपितों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

श्यामनगर निवासी वैभव शुक्ला के चाचा अनूप कुमार शुक्ला की अर्टिगा कार में रविवार रात स्कूटी से आए दो युवकों ने आग लगा दी थी। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने पीएफ कालोनी जंजीर बाग तुकोगंज इंदौर निवासी दिप्तेश उर्फ दीप तलवानिया व उसके साथी विट्म मार्केट श्याम नगर भोपाल निवासी रोहन यादव को गिरफ्तार कर लिया। जब आरोपितों से पूछताछ हुई तब पूरी घटना खुली।

दीप तलवानिया ने पुलिस को जानकारी दी कि सन 2021 में उसकी और वैभव की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। वैभव उससे मिलने के लिए इंदौर आया था। इसके बाद उनकी लगातार मुलाकात होती रही। दीप कई बार उससे मिलने के लिए कानपुर भी आया। दीप ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वैभव के परिवार वालों को उनके संबंधों के बारे में जानकारी थी। दिप्तेश उर्फ दीप ने पुलिस को बताया कि उसने वैभव से शादी करने के लिए कहा तो उसने सामाजिक लोकलाज का डर दिखाते हुए मना किया। फिर इस बात पर सहमती बनी कि अगर दीप अपना जेंडर चेंज ऑपरेशन करा ले तो वैभव उससे शादी कर लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *