भाजपा महिला मोर्चा 11 अगस्त से राज्यभर में निकालेगा तिरंगा यात्रा

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 10 अगस्त 2024

भाजपा महिला मोर्चा 11 से 13 अगस्त तक राज्यभर में तिरंगा यात्रा निकालेगा। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर सैनिकों को भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी सम्मानित करेंगे। शौर्य स्थल के साथ जगह-जगह स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों,वीर सैनिकों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया जाएगा।

आशा नौटियाल ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि सभी पदाधिकारी महिला कार्यकर्ता विधानसभा स्तर पर तिरंगा पदयात्रा निकालेंगे। स्वतंत्रता तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक बच्चों की सहभागिता को भी सुनिश्चित किया जाएगा। मंडल स्तर पर पार्टी में इस तरह से तैयारी की गई है कि अधिक से अधिक लोगों को तिरंगा झंडा उपलब्ध कराया जा सके। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर कैंडल मार्च का भी आयोजन किया जाएगा। प्रदेश भर में भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता कैंडल मार्च निकालेंगे कैंडल मार्च पूरी तरह से साइलेंट मार्च होगा। बैनर पोस्टर के साथ सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता विभाजन विभीषिका दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस संबंध में सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ में बैठक किया गया है। सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता मंडल स्तर पर टोली बनाकर यात्रा को सफल बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *