राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ने राज्यपाल से की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 25 अगस्त 2024

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल से कहा कि हमें अपने प्रदेश को साफ-सुथरा रखने के लिए इंदौर के मॉडल से सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने राज्यपाल को सफाई कर्मियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने कहा कि सफाई अभियान में महिलाओं और बच्चों के माध्यम से जागरूकता पैदा करने और लोगों को स्वयं सफाई अभियान में भागीदार बनना होगा।

राज्यपाल ने कहा कि सफाई कर्मी हमारे बेहद श्रद्धा और पूरे मनोयोग से कार्य करते हैं। उन्हें आधुनिक उपकरण के साथ-साथ टेक्नोलॉजी का प्रयोग किए जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही उनकी समस्याओं का निरंतर समाधान किया जाना जरूरी है।

इस अवसर पर विनय प्रताप ने राज्यपाल से प्रदेश की निकायों में वर्षों से कार्यरत संविदा/मौहल्ला स्वच्छता समिति सफाई कार्मिकों के नियमितीकरण करने की मांग की। साथ ही उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाने और सफाई कर्मचारियों के लिए बीमा नीति फिर से चालू कराने और कर्मचारियों का बीमा 10 लाख करने के अनुरोध किया। राज्यपाल ने उपरोक्त विषयों पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *