समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का फूंका पुतला – Shivam Mail

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का फूंका पुतला

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 25 अक्टूबर 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणी के विरोध में रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरादून के कुठाल गेट पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने अखिलेश यादव से अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने की मांग की।

इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। अखिलेश यादव को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के लोग रहते हैं और इस टिप्पणी का राजनीतिक असर भी पड़ सकता है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी।

प्रदर्शन में दायित्वधारी ज्योति कोटिया, शमशेर सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, संध्या थापा, मोहित खरोला और अंशुल चावला सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *