मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ के चार आन्तरिक सम्पर्क मार्गों के निर्माण की दी वित्तीय स्वीकृति

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 28 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जनपद पिथौरागढ़ के चार आन्तरिक सम्पर्क मार्गों के निर्माण के लिए 1.16 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम विकास विभाग के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विकासखण्ड मूनाकोट के जुलपाता से भटेड़ी तक सम्पर्क मार्ग के निर्माण के लिए 29.97 लाख,भटेड़ी से सिरोड़ी तक सम्पर्क मार्ग निर्माण के लिए रूपये 44.42 लाख और मडसौन से डुगराकोट इण्टर कालेज तक सम्पर्क मार्ग निर्माण के लिए 17.94 लाख की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के ग्राम सभा बार्मों से हाई स्कूल तक आंतरिक सम्पर्क मार्ग निर्माण के लिए भी 23.50 लाख की स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री ने डीएवीपीजी कॉलेज के बहुउद्देशीय क्रीडा भवन के निर्माण और आवश्यक उपकरणों के लिए प्रदान की 19.18 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस धनराशि की वित्तीय स्वीकृति भी मुख्यमंत्री घोषणा के तहत प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *