राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा – Shivam Mail

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 24 अक्टूबर 2026

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय महासचिव श्री सुमित चंदेल जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के माननीय चेयरमैन जी से मिला।

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज रजिस्टर्ड संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल माननीय राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय श्री सुमित चंदेल जी के नेतृत्व में भारत सरकार के राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के माननीय चेयरमैन महोदय आदरणीय श्री भगवत प्रसाद मकवाना जी से उनके आयोग कार्यालय दिल्ली में जाकर मिला।

भारत सरकार मे राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में माननीय चेयरमैन बनने पर श्री भगवत प्रसाद मकवाना जी का पगड़ी पहनाकर ओर शॉल उड़ाकर युव जन समाज संगठन परिवार के द्वारा सम्मानित किया गया

युव जन समाज संगठन परिवार के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय आयोग कार्यालय दिल्ली में माननीय चेयरमैन महोदय जी के साथ बैठकर देशभर के सफाई कर्मचारी वर्ग की मूल भूत समस्याओं के समाधान के लिए गहन चर्चा की माननीय चेयरमैन महोदय जी ने ज्ञापन में अंकित समस्याओं के समाधान करने के लिए तत्काल अपने अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से उत्तराखण्ड राज्य के प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास चौहान जी एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश ढोलकिया जी एवं उत्तराखण्ड प्रदेश महासचिव श्री राम पाल भारती जी एवं दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रवि चौहान जी एवं श्री मदन लाल जी एवं श्री विनोद कुमार जी आदि अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *