प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 29 जून 2024

उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के पर्वतीय अंचलों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का दौर शुरू हो गया है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के पहाड़ी जिलों में गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी हो गया है। बीते दिन पर्वतीय अंचलों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना है। राज्य के मैदानी जनपदों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हो सकती है। राजधानी देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए मौसम विभाग येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। बता दें कि कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में बारिश का क्रम शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में ये सिलसिला तेज होने का अंदेशा है। राजधानी देहरादून में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कहीं-कही गरज के साथ बारिश हो सकती हैै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *