अमित शाह का छत्तीसगढ़ के नारायणपुर का दौरा रद्द, आज रायपुर में सुरक्षा कमांडर्स से करेंगे मुलाकात – Shivam Mail

अमित शाह का छत्तीसगढ़ के नारायणपुर का दौरा रद्द, आज रायपुर में सुरक्षा कमांडर्स से करेंगे मुलाकात

छत्तीसगढ़(रायपुर),सोमवार 23 जून 2025

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर हैं। गृहमंत्री अमित शाह का नारायणपुर दौरा रद्द हो गया है। अब वो राजधानी रायपुर में ही सुरक्षा कमांडर्स से मुलाकात करेंगे और नक्सल विरोधी अभियानों पर चर्चा करेंगे। छत्तीसगढ़ प्रवास के पहले दिन वे नक्सलवाद पर छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा के डीजीपी/एडीजीपी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रायपुर में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के दौरे पर रहने वाले थे, लेकिन उनका ये दौरा रद्द हो गया है। गृहमंत्री शाह का दौरा नारायणपुर क्षेत्र में भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण रद्द कर दिया गया है। आज अमित शाह रायपुर में सुरक्षा कमांडर्स से मुलाकात कर नक्सल विरोधी अभियानों पर चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *