एनुअल एथलेटिक्स एंड टेक्नो-कल्चरल फेस्टिवल का मंगलवार को होगा आगाज – Shivam Mail

एनुअल एथलेटिक्स एंड टेक्नो-कल्चरल फेस्टिवल का मंगलवार को होगा आगाज

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 19 मार्च 2024

वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) के तीन दिवसीय द्वितीय ‘एनुअल एथलेटिक्स एंड टेक्नो-कल्चरल फेस्टिवल-2024’ का आगाज 19 मार्च मंगलवार से विश्वविद्यालय के खेल परिसर में होगा। फेस्टिवल में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं यथा 4 गुणा 200 मीटर रिले रेस, लॉग जंप, हाई जंप, गोला फेंक, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो, टेक्निकल क्विज, हैकाथॉन, इनोवेशन प्रोजेक्ट में छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। वहीं द्वितीय सत्रों में सांस्कृतिक संध्या होगी। इसमें विभिन्न भाषाओं, लोक कला प्रतियोगिताओं में हुनर का प्रदर्शन करेंगे।

10 अप्रैल से शुरू होगी सत्र 2024-25 की प्रोविजनल प्रवेश प्रक्रिया

सत्र 2024-25 में विश्वविद्यालय व संबद्ध संस्थानों में संचालित प्रथम वर्ष व लेटरल एंट्री (द्वितीय वर्ष) में प्रवेश प्रक्रिया पर कुलपति की अध्यक्षता में प्रवेश काउंसिलिंग बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में आगामी सत्र 2024-25 के लिए परिसर व संबद्ध कॉलेजों में संचालित यथा बीटेक, बी.फार्मा, बीएचएमसीटी, बीबीए, बीसीए, एमटेक, एमफार्मा, एमबीए, एमबीए इटीग्रेटेड, एमएचएम फार्मडी, पीजी डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी तथा लॉ पाठ्यक्रम यथा बीए एलएलबी, बीबीएलएलबी, एलएलबी और एलएलएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया पर मंथन हुआ।

नोडल व डिप्टी नोडल अधिकारी संभालेंगे काउंसिलिंग प्रक्रिया

विश्वविद्यालय की ओर से समस्त स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से सिंगल विंडो सिस्टम के तहत व्यवस्था पूर्ण कराई जाएगी, जिसमें प्रोविजनल प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल 2024 से शुरू की जाएगी। विभिन्न पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग प्रक्रिया के सुचारू संचालन की जिम्मेदारी नोडल व डिप्टी नोडल अधिकारियों को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *