बीसी खण्डूडी ने मनाया 91वां जन्मदिन, मुख्यमंत्री ने घर पहुंचकर दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 02 अक्टूबर 2024

पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री मेजर जनरल (से.नि.) बीसी खण्डूडी ने मंगलवार को अपना 91वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं और परिजनों संग अपने वसंत बिहार स्थित आवास पर मनाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भटृ सहित अन्य प्रमुख लोगों ने उनके घर पहुंच कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

जनरल खण्डूडी के जन्मदिन पर समर्थकों का सुबह से उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं देने तांता लगा रहा। इस मौके पर लोगों ने

उनके कार्यकाल के दौरान संगठन व सरकार के कार्यों को याद किया और उनकी सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य सहित उनके दीर्घायु की मंगलकामना की। उनके शुभचिंतकों ने विभिन्न स्थानों पर पूजा अर्चना, हवन, स्वच्छता, गौ सेवा आदि कार्य कर उनके लंबी उम्र की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूडी के घर पहुंचे और उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी

और उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। खण्डूड़ी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ, मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मंत्री गणेश जोशी, डॉ. देवन्द्र भसीन, विनोद कपरुवाण, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्वाल, अनिल गोयल, दिगम्बर नेगी, निवर्तमान मेयर सुनील गामा उनियाल आदि ने भी शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *