भाजपा को किसान यूनियन का मिला समर्थन

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 06 अप्रैल 2024

लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को भाजपा को किसान यूनियन का समर्थन मिला। यूनियन से जुड़े सैकड़ों किसान कार्यकर्ताओं ने भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में गांव-गांव प्रचार करने का समर्थन पत्र सौंपा।

प्रदेश मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समर्थन के लिए भाजपा की तरफ से आभार व्यक्त किया। उन्होंने किसानों की समृद्धि और खुशहाली के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के कामों की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे सरकार के कामों से प्रभावित हैं। यही वजह है कि उनके लाखों कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, लगन और ईमानदारी से मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुटे हैं। कार्यक्रम में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कश्यप, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रवि अरोड़ा, प्रदेश अध्यक्ष सनोवर अली, जिलाध्यक्ष इरशाद, शहजाद, अरशद कुरैशी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *