भाजपा अध्यक्ष ने मन की बात कार्यक्रम काे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ सुना

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 23 फरवरी 2025

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-07 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 119वां संस्करण कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ सुना।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव है, जो उनकी बातों में स्पष्ट झलकता है। उन्होंने हाल ही में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों पर चर्चा करते हुए उत्तराखंड की उपलब्धियों को गौरव का विषय बताया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से प्रेरणा के साथ-साथ नये विषयों पर रोचक जानकारी प्राप्त होती है। आज के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने हाल में सम्पन्न हुए 38 वें राष्ट्रीय खेलों के बारे में बताया, वास्तव में नेशनल खेलों में उत्तराखंड ने एक नया आयाम स्थापित किया है। 24 गोल्ड के साथ 100 से अधिक पदकों के साथ हमारा छोटा सा स्टेट 7 वें स्थान पर है और आने वाले समय में ये प्रदेश खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मोहित जायसवाल, पूनम नौटियाल, सुरेन्द्र राणा, निरंजन डोभाल, कमल थापा, गौरव, बूथ अध्यक्ष अमित कुमार, रविंदर, उमा शर्मा, भावना सभरवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *