केदारनाथ प्रवासियों के लिए तीन प्रमुख वर्ग सम्मेलन आयोजित करेगी भाजपा : महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 06 नवंबर 2024

केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में जीत को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केदारनाथ प्रवासियों के अतिरिक्त तीन प्रमुख वर्ग सम्मेलन आयोजित करेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री समेत सभी स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है। भाजपा ने अल्मोड़ा बस हादसे को लेकर कांग्रेस के आरोपाें काे राजनैतिक बताया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ मंगलवार काे पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। भट्ट ने अल्मोड़ा बस हादसा के बाद राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम को सादगी से मनाने की सरकार की पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में पार्टी कार्यकर्ता बूथ और पन्ना स्तर पूरी सक्रियता से प्रचार अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है मतदान प्रतिशत में वृद्धि करते हुए अब तक के सर्वाधिक अंतर से जीत हासिल करना। जिसके लिए पार्टी वहां महिला, अनुसूचित जाति एवं पूर्व सैनिकों के तीन बड़े सम्मेलन आयोजित करने वाली है। जिसके माध्यम से डबल इंजन सरकार के उपलब्धियां एवं योजनाओं की जानकारी को जनता से साझा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसी तरह केदारनाथ प्रवासियों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए विभिन्न शहरों में प्रवासी सम्मेलन आयोजित किए जाने हैं। देहरादून में तय दो बड़े सम्मेलन में से एक संपन्न हो गया है, वहीं दिल्ली में बुधवार काे होने वाले प्रवासी सम्मेलन में वह स्वयं प्रतिभाग करने वाले हैं। इसके अतिरिक्त 10 नवंबर को लुधियाना में भी होने वाले प्रवासी सम्मेलन में भी वह शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सभी 40 स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। जिसके तहत मुख्यमंत्री धामी तीन बड़े कार्यक्रमों में वहां मौजूद रहेंगे। वह स्वयं 11 से 18 नवंबर तक केदारनाथ विधानसभा में चुनाव की दृष्टि से विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने वाले हैं।

महेंद्र भटृ ने उपचुनाव में अब तक की सबसे बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा कि जनसंख्या की दृष्टि से केदारनाथ विधानसभा मातृशक्ति प्रमुख सीट है और जब से यह सीट अस्तित्व में आई भाजपा ने हमेशा वहां मातृशक्ति को ही पार्टी उम्मीदवार के रूप में प्रतिनिधित्व दिया है। राज्य में महिलाओं के उत्थान और सम्मान के लिए किए कार्यों एवं स्वर्गीय शैला रानी रावत और आशा नौटियाल की सक्रियता और छवि का लाभ पार्टी को मिलने वाला है।

अल्माेड़ा सड़क हादसा पर कांग्रेस के आरोधाें संबंधी एक सवाल के जवाब में महेंद्र भटृ ने कहा कि ऐसे संवेदनशील और दुखद घटना को लेकर राजनीति करने से सभी को बचना चाहिए। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल युद्ध स्तर पर बचाव कार्य किए गए। जमीनी स्तर से लेकर हवाई एंबुलेंस तक से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री धामी समेत तमाम प्रशासनिक तंत्र ने घटनास्थल और अस्पतालों में पहुंचकर राहत कार्यों को तेज करने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक देवभूमिवासी इस घटना से गमगीन है। लिहाजा सरकारी स्तर सांस्कृतिक कार्यकम का किया जाना उचित नहीं था। प्रदेश अपने स्थापना के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं जनहित में जरूरी है। कार्यक्रम को सादगी से रखने का निर्णय संवेदशीलता का परिचायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!