अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी बोलेरो, पांच घायल, एक की स्थिति गंभीर – Shivam Mail

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी बोलेरो, पांच घायल, एक की स्थिति गंभीर

उत्तराखंड(देहरादून-मसूरी),रविवार 11 अगस्त 2024

देहरादून-मसूरी मार्ग पर भट्टा गांव के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों घायलों को एंबुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां एक व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जबकि अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मसूरी पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह बोलेरो यूके07/एफएन9759 मसूरी से देहरादून जा रही थी। मसूरी झील और भट्टा गांव के बीच बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार में पांच व्यक्ति सवार थे। हादसे में चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायलों को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जहां एक घायल की स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि अन्य चार घायलों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि आमिर राणा निवासी देहरादून, हिमांशु पुत्र रविन्द्र निवासी मोहिनी रोड देहरादून, मुकेश कुकरेती न्यू पुत्र किशोरी लाल निवासी टिहरी, मुकेश वर्मा पुत्र खजान सिंह निवासी डाकपट्टी देहरादून और दिनेश रावत निवासी कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं। बताया कि घायलों में आमिर राणा (देहरादून निवासी) के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे देहरादून रेफर किया गया है। पुलिस ने घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *