मुख्यमंत्री ने सुनी गन्ना किसानों की समस्याएं

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 25 नवंबर 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को हरिद्वार जनपद से आए गन्ना किसानों ने मुलाकात कर पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना का समर्थन मूल्य घोषित करने सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ गन्ना का स्वाद लिया। साथ ही किसानों की मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया।

विधायक आदेश चौहान और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में गन्ना किसानों ने रायसी–बालावाली पुल तक तटबंद का निर्माण, इकबालपुर झबरेड़ा, भगवानपुर क्षेत्र में शुगर मिल स्थापित किए जाने, इकबालपुर झबरेड़ा क्षेत्र में सिंचाई नहर निर्माण और डोईवाला मिल पर किसानों का बकाया भुगतान कराने की मांग उठाई। किसानों ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए राज्य परामर्शित मूल्य घोषित करने की मांग उठाई।

मुख्यमंत्री ने किसानों की मांगों को सुनते हुए गन्ना मूल्य सहित अन्य सभी मांगों पर सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ जमीन पर बैठक गन्ना का स्वाद लिया। इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चौधरी के साथ ही पूर्व विधायक संजय गुप्ता भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *