कांग्रेस ने जयंती पर पं. जवाहरलाल नेहरू को किया याद

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 14 नवंबर 2024

महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पं. जवाहरलाल नेहरू को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनके किए त्याग और योगदान पर हमें गर्व है। उन्होंने प्रगतिशील, धर्मनिरपेक्ष और आधुनिकि भारत की जो आधारशिला रखने में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि पंचशील के सिद्धांत आज भी पूरे विश्व को शांति का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि वे संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में समाजवाद, लोकतंत्र व नियोजन का नया प्रयोग किए थे। जिससे पूरे विश्व में लोकतंत्र की बयार को नई दिशा मिली थी। उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुए भारत के औद्योगिक विकास की मजबूत नींव खड़ी की थी।

पं.नेहरू ने पूरे विश्व में भारत के विकास का एक नया मॉडल प्रस्तुत किया था। आज भी उन्हें पूरे विश्व में मिश्रित अर्थव्यवस्था का जनक माना जाता है। उन्होंने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू और उनके ओर से किये गये कार्यों और उनकी स्मृतियों को मिटाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। हमें उनके इस कुप्रयास का जवाब देना है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, पूनम कंडारी, महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी,राजकुमार जायसवाल, सुखराम ,विरेन्द्र पंवार, मो. फैजल, धीनज शाही, सूरज छेत्री ,आदर्श सूद, अनुराधा तिवारी ,हेमन्त उप्रेती , राकेश भारद्वाज आदि अनेक कांग्रेसजन आदि मौजूद थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बांटे फल

पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजकीय मेडिकल कॉलेज और दून चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया। फल वितरण कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री जोशी के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, जगदीश धीमान, राजकुमार जायसवाल, विरेन्द्र पंवार, मो.फैजल, धीनज शाही, आदर्श सूद, हेमन्त उप्रेती आदि अनेक कांग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!