एक भारत-श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपना दें योगदान : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 26 नवंबर 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र की प्रगति और सांस्कृतिक प्रतिष्ठा के पुनर्स्थापना में संलग्न रहकर हम सबको ’एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करना होगा।

सोमवार को मुख्यमंत्री ने एक संदेश जारी कर भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबासाहब अम्बेडकर को नमन किया। उन्होंने कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है। यह प्रत्येक भारतीय के गौरव, अधिकार और सम्मान का रक्षक भी है। विश्व में भारत की विशिष्ट पहचान बनाने में भारतीय संविधान की विशेष भूमिका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान में प्रत्येक नागरिक के लिए मौलिक अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। संविधान प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करना ही नहीं, इसके मूल्यों की रक्षा करना भी हर नागरिक का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति और सांस्कृतिक प्रतिष्ठा के पुनर्स्थापना में संलग्न रहकर हम सबको ’एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!