सशक्त भू-कानून बनाने काे लिए धामी सरकार की पहल महत्वपूर्ण : महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 14 नवंबर 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने गैरसैंण में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सशक्त भू-कानून निर्माण काे लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक को एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बुधधार काे बताया कि राज्य का निर्माण और उसका विकास भाजपा ने किया है और सशक्त भू-कानून भी हम ही लेकर आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि के संसाधनों और डेमोग्राफी का संरक्षण हमारी प्राथमिकता है, जिसके तहत राज्य का देवतुल्य स्वरूप बरकार रखने के लिए मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, चाहे अवैध धार्मिक अतिक्रमणों को ध्वस्त करना हो, चाहे धर्मांतरण कानून हो और चाहे यूसीसी हो।

इसी क्रम में राज्य की सीमित भूमि को माफियाओं से बचाने के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है। हमारी सरकार ने जन्म भावना के अनुसार भू-कानून निर्माण को लेकर उच्च स्तरीय कमेटी बनाई और उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही अन्य प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्वयं मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि आगामी बजट सत्र तक भू-कानून सदन के पटल पर होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य का निर्माण और उसका चहुंमुखी विकास भाजपा सरकारों ने किया है। राज्य का सशक्त भू-कानून भी हम ही लेकर आने वाले हैं। इसे लेकर आमजन भी आशान्वित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!