धामी का हरियाणा में जोरदार स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए जयकारे

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 18 अक्टूबर 2024

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरियाणा पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। गुरुवार को हरियाणा की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धामी का फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उमड़े कार्यकर्ताओं ने जयकारे लगाकर धामी का अभिनंदन किया। इस भव्य स्वागत पर मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *