दून अस्पताल के पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर धरना स्थगित

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 16 सितंबर 2026

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले नौ दिनों से धरने पर बैठे पीजी, एसआर और जेआर चिकित्सकों ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया।

स्वास्थ्य मंत्री बुधवार को दून अस्पताल पहुंचे और आंदोलनरत चिकित्सकों से मुलाकात कर उनकी मांगों और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्टाइपेंड बढ़ाने के संबंध में सरकार गंभीरता से विचार कर रही है और जल्द सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

मंत्री ने एमबीबीएस छात्रों से भी संवाद किया और उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि चिकित्सक स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके हितों से जुड़े विषयों का समाधान सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद पीजी, एसआर और जेआर चिकित्सकों ने अपना धरना निश्चित अवधि के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *