चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप भाजपा में शामिल – Shivam Mail

चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप भाजपा में शामिल

नई दिल्ली,गुरुवार 25 अप्रैल 2024

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए।

गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, पार्टी सांसद मनोज तिवारी, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख और अपनी मां की मौजूदगी में मनीष कश्यप ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मनीष कश्यप ने बिहार में पुल ढहने का यूट्यूब फुटेज बनाया था, जो काफी वायरल हुआ था। उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्रवाई की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *