उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 23 मार्च 2024
भारतीय जनता पार्टी का परिवार लगातार बड़ा होता जा रहा है। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों के भाजपा में शामिल होने के बाद अब बसपा के वरिष्ठ नेता भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। शनिवार को पूर्व बसपा विधायक हरिदास ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनको शपथ दिलाई। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बसपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व बसपा विधायक हरि दास ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। आज पूर्व बसपा विधायक हरि दास अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें पूर्व बसपा अध्यक्ष बृजवाल भी शामिल हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी का पार्टी में स्वागत कर उन्हें सदस्यता दिलाई। इस बाबत पूर्व बसपा विधायक हरिदास का कहना था कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। उनके साथ भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल थे जिन्होंने भाजपा की सदस्यता ली।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।