चमोली-लंगासू में राफ्ट पलटने से टापू पर फंसे चार लोग सुरक्ष% – Shivam Mail

चमोली-लंगासू में राफ्ट पलटने से टापू पर फंसे चार लोग सुरक्ष%

उत्तराखंड(चमोली),शनिवार 08 जून 2024

अलकनंदा नदी के किनारे चमोली-लंगासू में राफ्ट पलटने से टापू पर 04 लोग फंस गए। सभी को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। राफ्ट में कुल 09 लोग सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा था। अचानक अलकनंदा नदी के एक तीव्र मोड़ पर राफ्ट पलट गई। उस राफ्ट में सवार सभी नौ लोग पानी में गिर गए। किसी तरह पांच लोग तैरकर किनारे तक पहुंच गए, लेकिन चार व्यक्ति नदी के बीच एक छोटे से टापू पर फंस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू किया। एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए राफ्ट की सहायता से उक्त चारों व्यक्तियों तक पहुंच बनाकर उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर किनारे लायी। सभी नौ व्यक्ति सुरक्षित हैं।